प्रधानमंत्री मोदी का ग्यारह वर्षों वाली सरकार रही ग्यारह सरेंडर वाली : मंतोष यादव
रांची : केंद्र में पीएम मोदी सरकार के ग्यारह वर्ष होने पर झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता मंतोष यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ग्यारह वर्षों का कार्यकाल को ग्यारह सरेंडर वाला कार्यकाल के तौर पर जनता याद कर रही है।उन्होंने 11 ऐसे उद्धारण दिए जिसमें केंद्र सरकार की विफलता दर्शाती है। इसमें चीन को लाल आंखें दिखाने तथा पाकिस्तान को खत्म कर पीओके लेने का वादा कर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने सरेंडर कर दिए। सौ दिन में विदेशों से काला धन लाने का वादा कर देश के महिलाओं के पैसे निकलवा दिए लेकिन एक रूपया काला धन नहीं आया। सरेंडर।सबके खातों में 15-15 लाख देने का वादा किए लेकिन कुछ नहीं मिला। हर वर्ष 2-2 करोड़ नौकरी देने का वादा कर नौकरी का बहाली निकालना ही बंद कर दिए,पेट्रोल-डीजल का दाम आधा करने का वादा कर दाम दोगुना कर दिए,2022 तक किसानों का आय दोगुनी करने का वादा किए लेकिन किसानों पर ही गोलियां चलवा दिए।निरव मोदी, विजय माल्या जैसे देश का पैसा लेकर भागने वाले भगोड़ों को वापस लाने का वादा कर एक भगोड़े को नहीं ला पाए। मां गंगा नदी को साफ करने वादा किए लेकिन कोई सफाई नहीं हुआ।मंहगाई कम करने का वादा कर महंगाई को आसमान में पहुंचा दिए।ग़रीबी खत्म करने का वादा कर 80 करोड़ लोगों को गरीब बना दिए। 2022 तक बुलेट रेल चलवाने का वादा कर पहले से चल रही ट्रैनों का भाड़ा महंगें कर दिए,सुविधाएं कम कर दिए,ट्रेन यात्रा को असुरक्षित बना दिए।
उन्होंने आगे कहा कि भारत के इतिहास में नरेंद्र मोदी जी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके सरकार का बुनियाद सिर्फ झूठ और साजिशों पर टिका हुआ हैं।



