बाहुबली अनंत सिंह के आवास पर जीत का जश्न की तैयारी, 20 हजार लोगों का बन रहा खाना

*12 सौ किलो दूध का रसगुल्ला भी बन रहा, मोकामा से लोगों का आना शुरू

पटना : मोकामा में बाहुबली अनंत सिंह का जादू बरकरार है। उनकी पत्नी राजद उम्मीदवार नीलम देवी भारी मतों से आगे चल रहीं हैं। लगभग 14 हजार से भी ज्यादा वोटों से नीलम देवी ने बढ़त बनाई हुई है। अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के कार्यकर्ता जीत के लिए ज्यादा उत्साहित दिख रहे हैं। शनिवार को ही अनंत सिंह के पटना स्थित आवास पर मतगणना को लेकर विशेष तैयारी देखी गई। करीब 20 हजार लोगों के खाने का इंतजाम किया जा रहा। 12 सौ किलो दूध का रसगुल्ला भी बन रहा।
अनंत सिंह के आवास पर मोकामा की जनता के लिए दो बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं। मोकामा के लोगों के आने का सिलसिला शुरू है। करीब 20 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है। खाना बनाने वाले कारीगर पूरे जोर-शोर से लगे हुए हैं। 12 सौ किलो दूध का रसगुल्ला बनाया जा रहा है। कारीगरो के मुताबिक, पूरी रात रसगुल्ला बनाया जाएगा।
इस पूरे कार्य की निगरानी विधान पार्षद व पूर्व कानून मंत्री कार्तिक कुमार के जिम्मे हैं। इस दौरान कार्तिक कुमार ने बताया कि हम लोग 200 प्रतिशत जीत प्रति आश्वस्त हैं। हम लोग की जीत पक्की है, बस फॉर्मेलिटी बाकी है। मोकामा के लगभग 20 से 25 हजार लोग यहां आएंगे। उनके खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि मोकामा में भाजपा से सोनम देवी और राजद से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *