54वें मिथिला विभूति पर्व की तैयारी तेज, एमएलएसएम कॉलेज में होगा तीन दिवसीय समारोह

दरभंगा। विद्यापति सेवा संस्थान के तत्वावधान में 22, 23 एवं 24 नवंबर को आयोजित होने वाले 54वें मिथिला विभूति पर्व समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार की देर शाम संस्थान के प्रधान कार्यालय परिसर में समीक्षा बैठक हुई। संस्थान के अध्यक्ष सह कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शशिनाथ झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न समितियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने बताया कि मिथिला की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के साथ नई पीढ़ी को गौरवशाली परंपराओं से परिचित कराने के उद्देश्य से कई योजनाएं बनाई गई हैं। समारोह में मिथिला पेंटिंग, पारंपरिक कलाकृतियों और मिथिला के लजीज व्यंजनों की प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जाएंगे। मिथिला की विभूतियों के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए विभिन्न दीर्घाओं का नामकरण भी उनके नाम पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *