हेमंत सरकार में पदाधिकारियों की चल रही मनमानी, राज्यपाल के आदेशों को भी दिखा रहे हैं ठेंगा: प्रदीप वर्मा

प्रदेश में पदाधिकारियों के बढ़ते हस्तक्षेप को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने हेमंत सरकार को जिम्मेवार बताया है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधी सर्वे सर्वा हो गए हैं। किसी भी संवैधानिक फैसले को भी अपने अनुसार बदल रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब राज्यपाल के आदेशों को ठेंगा दिखाया जा सकता है तो इस प्रदेश में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं इन अधिकारीयों को सरकार का ढाल मिला हुआ है। सरकार के इशारे पर सारा खेला रचा जा रहा है। अधिकारी भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबे हुए हैं। ऐसे अधिकारी अपने आका के अनुसार कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महामहिम राज्यपाल रमेश बैस ने रेडक्रॉस सोसाइटी में वित्तीय अनियमितता कि शिकायत पर संलिप्त पांच डाक्टरों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से हटाते हुए एफ़आईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। लेकिन रांची के उपायुक्त ने राज्यपाल के आदेशों को भी दरकिनार कर लगभग एक महीने तक एफ़आईआर रोके रखा। एक महीने बाद राज्यपाल के आदेशों को दरकिनार कर एक डॉक्टर का नाम हटाकर सिर्फ चार डॉक्टरों के खिलाफ ही एफ़आईआर किया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारीयों का यह रवैया नियम संगत नहीं है। ऐसे अधिकारीयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *