हर घर तिरंगा अभियान पर प्रभात फेरी

पटेगना गणादेश: अररिया प्रखंड व जिलान्तर्गत आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक के कार्यक्रम को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए अररिया सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बोची लहना कामत टोल के छात्र-छात्राओं ने पोषक क्षेत्र में गुरुवार को प्रभात फेरी निकाल कर जागरूकता अभियान चलाया।अभियान का नेतृत्व कर रहे शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सह प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है।भारत की आजादी हमारे पूर्वजों के त्याग,तपस्या तथा बलिदानों का परिणाम है। उन्होंने कहा भारत सरकार के निदेशानुसार स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष्य पर “हर घर तिरंगा अभियान” चलाने का निर्णय लिया है।इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का हर घर तिरंगा अभियान एक सराहनीय पहल है।इसमें प्रत्येक नागरिक को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और सभी अपने-अपने घरों में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराए।उन्होंने कहा कि डाकघरों में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 25 रुपये में एक सामान्य साईज का झंडा उपलब्ध है।कोई भी व्यक्ति वहां से झंडा खरीद सकते है।
उन्होंने गांव वासियों से आह्वान किया कि हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें तथा औरों को भी इसके लिए प्रेरित करें तथा 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पे तिरंगा अवश्य लहराए।विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार विश्वास ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालय परिवार 13 से 15 अगस्त तक विद्यालय में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं जिसमें छात्र-छात्राएं की भागीदारी शत् प्रतिशत रहेगी।
जागरूकता अभियान के लिए निकली प्रभात फेरी में शिक्षक अहसानुत तौहीद,विकास कुमार,रामानंद सिंह,रुखसाना बेगम,गिरिजा कुमारी,भारती कुमारी,पुष्पा कुमारी,मेहनाज बेगम सहीत सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *