स्व.राजीव गांधी पनशाला का विधायक पूर्णिमा ने किया शुभारंभ

गणादेश ब्यूरो
धनबाद। जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में लू और भीषण गर्मी को देखते हुए श्रमिक चौक में स्व. राजीव गांधी पनशाला का उद्घाटन झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय सिंह एवं प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत राज के द्वारा किया गया।
जिला युवा अध्यक्ष ने कहा कि लू और बेतहाशा भीषण गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पहला स्व राजीव गांधी पनशाला का उद्घाटन किया गया है, जिसमे लोगों को ठंडा पानी, चना एवं गुड़ की सेवा दी जाएगी और धनबाद के हर विधानसभा में पनशाला खोला जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित धनबाद जिला कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा, प्रदेश प्रतिनिधि शमशेर आलम, वरीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, मनोज सिंह, सूरज सिंह, प्रदेश युवा महासचिव राजीव रंजन, मनोहर महतो, जिला उपाध्यक्ष अनुज चौहान, महासचिव तबरेज खान, विक्की कुमार, सोनू यादव, विशाल महतो, दीपक यादव, वीरेंद्र गुप्ता, शफुद्दीन अंसारी, भास्कर झा, सूरज पासवान, विक्रांत कु कर्ण, राहुल पासवान, रिंकू श्रीवास्तव, भोला कुमार, इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *