गरीब महिला स्वयं सेवा संघ ने हरमू में लगाया नेत्र चिकित्सा जांच शिविर,सैकड़ों लोगों को दिया निशुल्क चश्मा

रांची:गरीब महिला स्वयं सेवा संघ ने बुधवार को विद्यानगर वार्ड 34 रोड -1 में मुफ्त नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने नेत्र जांच कराया।

संस्था के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार ने बताया की 21जनवरी को फिर निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें कोविड बुस्टर डोज,इंडियन ओवरसीज बैंक हरमू शाखा द्वारा सुकन्या योजना,पीएम जन धन खाता  खोला जायेगा। इसके अलाव राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। वहीं भाजपा नेत्री सह भावी वार्ड पार्षद प्रत्याशी सुमन कुमारी  ने बताया की गरीबों को विकास योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मैं हमेशा  इस तरह के कैंप का आयोजन करती हूं। इससे पहले मैंने गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया था। लोगों का वोट आई कार्ड,राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन आदि सरकारी योजनाओं के लिए कैंप लगाया गया था। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार,सचिव सुमन कुमारी सिंह,सहयोगी स्वास्थ कर्मी मधु कुमारी,खुशी मुर्मू,निक्की कुमारी,स्वेता कुमारी,डॉक्टर रूपेंदे रैकवाल,निधि पटेल,सिम्मी कुमारी, लक्ष्मी देवी सही कई लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *