असामाजिक तत्वों को जल्द गिरफ्तार करे पुलिस: सीपी सिंह

लातेहार जिला के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय में कुछ दिन पूर्व विद्यालय परिसर में जाकर कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मारपीट की गई थीं जिसे ध्यान में रखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार शुक्रवार को पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिमंडल विद्यालय पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी प्राप्त की। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर में भाजपा प्रतिमंडल कन्या मध्य विद्यालय पहुंच कर विगत दिनों हुए विद्यार्थियों के साथ मारपीट के मामले पर पूरी जानकारी प्राचार्य और विद्यार्थियों से ली। जानकारी के बाद रांचीके विधायक सह भाजपा के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। कहा कि विद्यालय परिसर में घुसकर मारपीट करने वाले असामाजिक तत्व को जल्द से जल्द स्थानीय पुलिस गिरफ्तार करे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो ताकि दोबारा इस तरह की घटना को अंजाम नहीं दिया जा सके।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि विद्यालय का माहौल जल्द से जल्द स्थानीय प्रशासन ठीक कराए ताकि छात्र-छात्राएं विद्यालय में भयमुक्त होकर अपना पढ़ाई कर सकें।

इस दौरान भाजपा के प्रतिमंडल ने बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार, पुलिस निरीक्षक शशि रंजन ,थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार से घटनाक्रम की पूरी जानकारी प्राप्त की।

वही भाजपा प्रतिमंडल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने आश्वस्त कराया कि दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होगी। दोषी बख्शे नहीं जाएंगे प्राथमिकी दर्ज कर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है बाकी लोगों को गिरफ्तार करने के लिए स्थानीय पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है जल्द ही बचे हुए लोग पुलिस के गिरफ्त में होंगे।इ

प्रतिनिधिमंडल में सिमरिया विधायक किशून दास ,पूर्व विधायक प्रकाश राम भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्णा सिंह शामिल थे।

जिप उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू उप प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पांण्डे भाजपा नेता लव कुमार सिंह प्रेम प्रसाद गुप्ता भाजपा युवा नेता शैलेश सिंह भाजपा नेता रविंद्र प्रसाद उर्फ भानु सिन्हा अमित कुमार सहित सैकड़ों स्थानीय ग्रामीण मौजूद थें।

प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों से भी की बात।

स्थानीय ग्रामीणों ने भाजपा प्रतिमंडल को बताया कि विद्यालय का चाहरदीवारी नहीं रहने के कारण आए दिन असामाजिक तत्व इधर-उधर घूमते टहलते रहते हैं जिससे छात्र छात्राओं में भय का माहौल बना हुआ रहता है जल्द से जल्द विद्यालय का चाहरदीवारी निर्माण कराया जाए। ताकि विद्यालय का माहौल जल्द ठीक हो सके।
ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन अवैध कोयला बेचने में मस्त है इन्हें कानून व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है,कुछ लोगों के द्वारा विद्यालय के जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया हैं स्थानीय प्रशासन के द्वारा जल्द से जल्द विद्यालय के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

एकीकृत तीनों प्रखंड में महाविद्यालय खोलने की भी मांग ग्रामीणों द्वारा रखी गई जिस पर भाजपा प्रति मंडल दल ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हमलोग के तरफ से पूरा प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द इस प्रखंड में एक महाविद्यालय का निर्माण कराया जा सकें।ग्रामीणों के द्वारा बाजार के दिन विद्यालय परिसर में शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई जिसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा आश्वस्त किया गया कि विद्यालय परिसर में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *