धुर्वा में दिनदहाड़े मारी गोली, आरोपी को पुलिस ने दबोचा

रांचीः राजधानी रांची के धुर्वा में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। घटना धुर्वा के आर्दश नगर की है। गोली बिमल सिंह को मारी गई। बिलम सिंह को एडमिट कराया गया है। गोली मारने वाले आरोपी द्वारिका सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार द्वारिका सिंह को शक था कि विमल का संबंध उसकी पत्नी के साथ है। गोली मारने के बाद आरोपी ने बिमल पर चाकू से वार किया। जानकारी के अनुसार सिपाही संतोष अपनी ड्यूटी के बाद घर जा रहा था, तो वह गोली की आवाज सुनते ही घटनास्थल पर पहुंचा। वहां सिपाही संतोष ने देखा कि आरोपी विमल पर चाकू से वार कर रहा है। इसके बाद सिपाही ने आरोपी को पकड़ा और इसकी सूचना धुर्वा पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *