कुंदरूकलां में मनाई गई समाजसेवी नारायण पहान की पांचवीं पुण्यतिथि, किया गया पौधरोपण

रजरप्पा- : कुंदरूकलां में गुरूवार को मुखिया किशुनराम मुंडा के पिता समाजसेवी नारायण पहान की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। पैतृक आवास में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित उनके पुत्र कुंदरूकलां पंचायत के मुखिया किशुनराम मुंडा, पुत्रवधू पूर्व मुखिया शीला देवी एवं स्व. नारायण पहान की धर्मपत्नी सांखो देवी सहित अन्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पुण्यतिथि के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कुंदरूकलां पंचायत में पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जिसमें मुखिया किशुनराम मुंडा एवं पूर्व मुखिया शीला देवी सहित अन्य लोगों ने आम, कटहल, अमरूद सहित दर्जनों फलदार एवं छायादार पौधे लगाए। साथ ही लोगों से जीवन के खास मौकों पर पौधे लगाने और उसका संरक्षण करने की अपील भी की। मुखिया किशुनराम मुंडा ने कहा कि मेरे पिता नारायण पहान की पांचवीं पुण्यतिथि मनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आज पंचायत क्षेत्र में पौधरोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार है। पर्यावरण सुरक्षित होगा, तभी हमारा जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इसलिए सभी लोगों को प्रत्येक वर्ष एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर स्व. नारायण पहान की पोती शोभा कुमारी, पोता संजय कुमार मुंडा, खेयांस समुद्रवार, समाजसेवी पूनम देवी, पंचायत के उपमुखिया मोहराय महतो, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप नायक, प्राण महतो, जीवाधन महतो, महेंद्र मुंडा, वीणा देवी, डेगलाल मुंडा, अनिल करमाली, तिलेश्वर महतो, संदीप प्रसाद, भोला महतो, लोबिन महतो, हीरालाल साव, पार्वती देवी, कलावती देवी, सुंदरी देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *