झारखंड के मस्जिदों में अता की गयी बकरीद की नवाज, अलर्ट मोड में पुलिस प्रशासन

रांचीः पूरे राज्य सहित राजधानी रांची के विभिन्न मस्जिदों में बकरीद को लेकर नमाज अदा की गई। रांची में सबसे पहले सबसे पहले डोरंडा के न्यू पारसटोली स्थित अलफलाह मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। कुर्बानी के इस दिन का मुस्लिम समुदाय में विशेष महत्व है. इसको लेकर सुबह से विभिन्न मस्जिदों में नमाज अता की गई। पूरे राज्य में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस मौके पर किसी तरह की अप्रिय घटना न हो इसके लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील जगहों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। साथ ही पुलिस प्रशासन की सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर है। रांची में अतिरक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। रैपिड एक्शन फोर्स और आइआरबी के जवान भी विभिन्न जिलों में तैनात किए गए हैं। बताते चलें कि राजधानी रांची में 10 जून को हुए बवाल के बाद से प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। रांची में 170 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। कंपोजिट कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम की भी मदद ली जा रही है. रांची में एक हजार से अधिक जवानों की भी तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *