रिजर्व बैंक के एफ एल क्विज प्रतियोगिता में पोखरिया स्कूल की बच्चियों ने मारी बाजी

साहिबगंज। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रायोजित क्विज प्रतियोगिता के प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम के साहिबगंज प्रखंड में आदर्श कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि मंडल प्रखंड से यू एम एस आमजोड़ दक्षिण तथा बोरियो प्रखंड से आरके उच्च विद्यालय प्रथम स्थान पर रहे।
भारतीय रिजर्व बैंक रांची के प्रतिनिधि सुनील बरनवाल की देखरेख में आयोजित क्विज प्रतियोगिता जिले के तीन अलग-अलग केंद्रों पर क्रमशः 10, 11 और 12 मई को आयोजित की गई। 12 मई को आदर्श कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां तीनों केंद्र के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि सुनील बरनवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को ₹5000 प्रशस्ति पत्र द्वितीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को ₹4000 प्रशस्ति पत्र तथा तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को ₹3000 और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इन प्रतियोगिताओं का परिणाम इस प्रकार रहा

साहिबगंज प्रखंड
प्रथम स्थान रिया कुमारी और अपूर्वा कुमारी प्लस टू आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरिया साहिबगंज
द्वितीय स्थान अनन्या राज और निशिता चौरसिया जमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय साहिबगंज
तृतीय स्थान अनिकेत कुमार मंडल आदित्य प्रकाश गौड़ उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरानी साहिबगंज

बोरियो प्रखंड

प्रथम स्थान मोहम्मद अब्दुल्लाह अंसारी और मोहित राज प्लस टू आरके उच्च विद्यालय बोरिओ
द्वितीय स्थान खुशी कुमारी और अंतरा दत्ता कमला नेहरू प्रोजेक्ट हाई स्कूल बोरियों
तृतीय स्थान संजना कुमारी और शोभा कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़ापचगढ़

मण्डरो प्रखंड

प्रथम स्थान अरविंद मड़ैया एवं तालु मुर्मू उत्क्रमित हाई स्कूल आमझोर दक्षिण
द्वितीय स्थान सुरुचि कुमारी एवं संजीत कुमार उत्क्रमित उच्च विद्यालय मिर्जाचौकी
तृतीय स्थान सुनीता मरांडी एवं नेली मुर्मू उत्क्रमित उच्च विद्यालय परसा

कार्यक्रम के सफल संचालन में आरबीआई रांची के प्रतिनिधि सुनील बरनवाल भारतीय स्टेट बैंक के एलडीएम सुधीर कुमार भारतीय स्टेट बैंक के एफएलसी एम एल झा झारखंड रूलर ग्रामीण बैंक के एफएलसी प्रियंका कुमारी मनीवाइज सीएफएल रामदेव रजक गौतम शाह का योगदान रहा। मौके पर पोखरिया विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमना राय शिक्षक मनोहर शर्मा स्नेह शंकर पवन कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *