पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों का सम्मान बढ़ाया : कर्मवीर सिंह

रांची: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय रांची के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में प्रांतीय बैठक हुई। मुख्य रूप से संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,मोर्चा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सह बिहार झारखंड के ग्राम परिक्रमा यात्रा कार्यक्रम के प्रभारी मनोज यादव उपस्थित रहेl
मनोज यादव ने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के मजबतू इरादे से सत्ता में आई। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश की जनता के लिए अनेक कल्याणकारी कार्य किए हैं और हर बार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक को लाभान्वित किया है।
कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा के दौरान ग्राम देवता का पूजन, गौ माता का पूजन एवं कृषि संयंत्र का पूजन, ट्रैक्टर व हल पूजन भी किया जाएगा।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि आनेवाले 20-25 वर्ष भारत के विकास की यात्रा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो 2047 शताब्दी वर्ष में पूरी होगी।
प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा की भाजपा के लिए सबसे वंचित और पिछड़ेव्यक्ति तक पहुंचना सिर्फ एक चुनावी वादा नहीं, एक संकल्प
है। किसान सम्मान निधि , पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी अनेको योजनाएं इस बात की साक्षी हैं कि मोदी सरकार अंत्योदय के सिद्धांत को समर्पित है।

संचालन प्रदेश महामंत्री ललित ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश शुक्ला, राजेश सिंह ,राजकुमार सिंह, अमरनाथ चौधरी ,प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला, राजेश कुशवाहा, अजय मुंडा, प्रभात सिंह , अर्जुन राम, कार्यालय मंत्री अजय दुबे, सुरेंद्रनाथ, अवधेश दुबे, विशाल साहू, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत उपाध्याय, मीडिया प्रभारी वैभव कुमार सिंह, प्रभात रंजन, सफदर अली, विरेन साहू ,विश्वनाथ रवानी, मोचीराम बाउरी, वत्स घोष ,कमलेश मंडल, प्रमोद नाथ शाहदेव, कामेश्वर महतो उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *