सीआरपीएफ सिलीगुड़ी में प्लास्टिक जागरूकता अभियान का आयोजन

कोलकाता : ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, सिलीगुड़ी में क्षेत्रीय कावा समिति के तत्वाधान में “प्लास्टिक जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया, जिसमें पंकज कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक की धर्मपत्नी एवं क्षेत्रीय कावा अध्यक्षा श्रीमती राधा के नेतृत्व में कैंप परिसर में प्लास्टिक अपशिष्टों के उपयोग को रोकने हेतु जन जागरूकता एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान कार्यक्रम के माध्यम से श्रीमती राधा ने संयुक्त रूप से लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाली बीमारियों एवं इसके दुष्परिणाम की जानकारी दी, साथ ही कैंप परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता संकल्प सभा का आयोजन कर लोगों को पर्यावरण को बचाने के प्रति भी जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान में क्षेत्रीय कावा की सभी सदस्य महिलाएं शामिल होकर अभियान को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *