लोगों ने कहा हैप्पी हैप्पी न्यू ईयर,पुराने साल को किया अलविदा..

रांची: राजधानी रांची सहित अलग अलग जिले में नए साल 2023 के पहले दिन लोगों ने भगवान की पूजा अर्चना कर स्वागत किया। वहीं युवाओं ने पिकनिक स्पॉट पर जाकर जश्न मनाया।


बीते शनिवार लोगों ने 2022 को जश्न मानते हुए अलविदा किया और 2023 का स्वागत किया।
देर रात तक जगह-जगह युवा थिरकते नजर आए। सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयां दी।
राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में नववर्ष को लेकर युवाओं में जोश दिखाई दिया। खाकर सरस मेला में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अलावा कांके डैम,धुर्वा डैम,मछली पार्क, रॉक गार्डन,पतरातु रिजॉर्ट पर लोगों की जबरदस्त भीड़ दिखी। वहीं खूंटी में पंचघाग जलप्रपात,पैरवाघाग,दशम फॉल सहित कई पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। नए साल पर धार्मिक स्थलों पर भी काफी श्रद्धालुओं को देखा गया। खासकर पहाड़ी मंदिर, देवड़ी मंदिर,रजरप्पा सहित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर नए साल के लिए आशीर्वाद मांगा। या यूं कहें तो 2023 का सबने अपने-अपने तरीके से स्वागत किया।  रिया, पायल, शगुन, सागर, विशाखा, विशा, पीहू, अंजू, मोहन आदि ने नव वर्ष को सेलीब्रेट किया। इसके अलावा शहर में कई रेस्टोरेंट में नववर्ष पर कार्यक्रम हुए।
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर जुर्माना वसूला गया। नव वर्ष की संध्या पर शराब पीकर हुड़दंग के मद्देनजर नगर के सभी चौराहों पर पुलिस को तैनात गया था। पुलिस ने हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी और अकारण घूमने वाले युवकों के वाहनों के चालान भी काटे। एसपी सिटी व अन्य अधिकारियों ने भी नगर का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस को तैनात किया गया था। पुलिस ने बाइकों पर अकारण घूमने वाले युवकों को रोक कर पूछताछ की। हाईवे के होटलों-रेस्टोरेंट के बाहर भी पुलिस टीम को लगाया गया। वहां टीम ने कई बाइकों के चालान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *