न्यायाधीश के निधन पर पासवा ने दुख प्रकट किया

रांची: पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने एवं दुख प्रकट किया है। न्यायाधीश के निधन की दुखद जानकारी मिलते ही पासवा अध्यक्ष डोरंडा स्थित उनके आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।अपने शोक संदेश में पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा मेरी आखिरी मुलाकात 9 जुलाई 2023 को डोरंडा स्थित उनके आवास पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद शमायल अहमद जी के साथ हुई थी।मुझे देखते ही उन्होंने कहा दूबे जी आपके तेवर आज भी क्रांतिकारी हैं,यू आर ए डायनेमिक लीडर।अत्यन्त सहनशील,मृदुभाषी,कर्मयोगी,
सशक्त एवं निर्भीक व्यक्तित्व के धनी न्यायमूर्ति लम्बे समय से बिमार होने के बावजूद कभी भी उन्होंने हिम्मत नहीं खोया।बिमार होने के बावजूद अपने कार्यों के निष्पादन के प्रति हमेशा सजग रहते थे।लेकिन आज नियति ने उन्हें हमसे दूर कर दिया है।उनका निधन झारखण्ड के न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उन्हें श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति।
पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं न्यायाधीश के.पी.देव के पारिवारिक मित्र सैयद शमायल अहमद ने जस्टिस के असामयिक निधन पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। अधिवक्ता के तौर पर अपनी अमिट छाप कायम की, न्यायधीश के तौर पर हमेशा इंसाफ किया, सामाजिक कुरीतियों को लेकर भी हमेशा चिंतित रहा करते थे,ऐसे महान शख्सियत को खोकर व्यक्तिगत रूप से काफी दुखित एवं मर्माहत हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *