स्वांग वासरी में बैंकर के समीप हाईवा से दबकर दिहाड़ी मजदूर की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

गोमिया : गोमिया के स्वांग वासरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दिहाड़ी मजदूर की बैंकर के पास (डंपर) के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना हाइवा गाड़ी से बैंकर के पास हुई, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।
मृतक की पहचान 50 वर्षीय नागेन्द्र साहनी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नागेन्द्र साहनी मूल रूप से वैशाली के रहने वाले थे और वर्तमान में वन बी शिव मंदिर के समीप निवास कर रहे थे। वे ठेला लगा कर पकौड़ी समोसा बेच कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
परिवार में पत्नी समेत तीन बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बेटी की शादी तय थी, जो आगामी मई माह में होने वाली थी। इस असामयिक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोश जताया। बाद में आपसी समझौते के तहत गाड़ी मालिक द्वारा 1 लाख 50 हजार रुपये तथा प्रबंधन की ओर से 50 हजार रुपये देने की सहमति बनी। तब जा कर शव उठाया गया,
हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग मृतक के परिजनों को उचित सहायता देने की मांग कर रहे हैं। बता दे कि परिजन मृतक के शव को अपने पैतृक गांव ले जाने की तैयारी कर रहे हैं,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *