विविधता में एकता का प्रतीक है हमारा तिरंगा : रेणु देवी

गणादेश ब्यूरो
बेतिया: आज़ादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अंतिम दिन पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी बेतिया में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने समस्त देशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर इसे अभूतपूर्व बनाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व और जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ की अध्यक्षता में निकाली गई। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए रेणु देवी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन में समस्त देशवासियों ने धर्म, जाति, संप्रदाय आदि की भावनाओं से ऊपर उठकर भाग लिया और अपनी कुर्बानियां दे कर देश को आज़ादी दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश अभियान से जुड़कर राष्ट्र की एकता और अखंडता को संकल्पित है और तिरंगा यात्रा देशवासियों में जागरूकता लाने के अभियान की एक कड़ी है।
रेणु देवी ने कहा कि देश अपनी आजादी का 75वाँ वर्षगांठ मना रहा है। देश अनेकों चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है, किंतु प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं देशवासियों की एकजुटता के बल पर हम सभी कठिनाइयों का सामना करते हुए निश्चित रूप से विश्व में अपनी श्रेष्ठता का परचम लहरायेंगे।

Box
डॉ संजय जायसवाल की टीम ने ट्रैफिक नियम का किया उल्लंघन

बेतिया: पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, के साथ उनकी टीम ने परिवहन नियमों का उल्लंघन किया। इस क्रम में जिला प्रशास, बेतिया पुलिस प्रशासन और जिला परिवहन पदाधिकारी का मौन रहना यक्ष प्रश्न है। बेतिया व जिला के प्रबुद्धजनों ने प्रशासन के इस रवैए पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि आम जनता हेलमेट नही लगाते हैं तो चालान काटी जाती है। अलबत्ता पश्चिम चम्पारण के सांसद और उनकी पार्टी समर्थकों के बिना हेलमेट के घूमते रहे। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और परिवहन विभाग ने कोई चालान नहीं काटा है। जिला के प्रबुद्धजनों ने उनके चालान नहीं काटे जाने पर जिला प्रशासन पर अंगुली उठाते हुए, प्रश्न उठाया कि उनलोगो का चालान क्यों नही काटा जाता ? क्या कानून केवल आमजन के लिए बनते हैं और लागू किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *