पृथ्वी दिवस के पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

खूंटी : झालसा के निर्देशन तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय, मुरहू,खूंटी में बुधवार को पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कस्तूरबा विद्यालय में उपस्थित  बालिकाओं को संबोधित करते हुए एलडीसीएस असिस्टेंट निखिल कुमार मेहता ने कहा कि इस वर्ष की थीम “Our Power, Our Planet” रही। निखिल मेहता ने अपने संबोधन में भारतीय  संविधान के Article 21 के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि “Right to Life” का मतलब केवल जीना नहीं, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जीना भी है।उन्होंने Article 51A(g) का भी उल्लेख किया और कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण की रक्षा करे।

इसके बाद थाना प्रभारी मुरहु के नायल गॉडविन केरकेट्टा ने पर्यावरण के महत्व और पृथ्वी दिवस के इतिहास के बारे में बताया।

अंत में स्कूल के शिक्षक ने छात्राओं को पर्यावरण की देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना था।

कार्यक्रम में LADC निखिल मेहता, थाना प्रभारी नायल गॉडविन केरकेट्टा और PLV अगस्त नायक, शिल्पा कुमारी विद्यालय के शिक्षिका एवं बच्चे उपस्थित रहे। यह जानकारी डालसा सचिव श्री कमलेश बेहरा के द्वारा दी गईं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *