शिवभक्तों के लिए श्रद्धालु सेवा शिविर का आयोजन

रांची: महाशिवरात्रि पर बाबा विद्यापति स्मारक समिति ने पहाड़ी मन्दिर परिसर में श्रद्धालु सेवा शिविर” का आयोजन किया। शिविर में भक्तों के लिए निःशुल्क पूजन सामग्री में कच्चा दूध, फुल, बेलपत्र, धूप अगरबत्ती ओर प्रसाद का वितरण किया गया। आज के इस पुण्य बेला में रांची नगर निगम के पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने शिविर का उदघाटन किया। वहीं सन्तोष मिश्रा के द्वारा विधिवत वैदिक मंत्रोचार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्रद्धालु सेवा शिविर का कार्यक्रम सुबह छह बजे से दोपहर चार बजे तक शिव भक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। आज के कार्यक्रम में समिती के अध्यक्ष जयन्त झा, मृत्युंजय झा, अजय झा, दिनेश झा, विश्वमोहन झा, प्रवीन झा, अभय रॉय, सन्तोष मिश्रा, छबि झा, इसांत झा, समीर झा, अशोक मिश्रा, किशोर झा, राधेश्याम यादव, श्याम किशोर चौबे, जय शंकर दुबे आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम का सफल अयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *