मघ्यस्थता आधारित मन का मिलन पखवाड़ा विषयक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

खूंटी: झालसा, रांची के निर्देशन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन शुक्रवार को विधिक सेवा प्राधिकार के सभा कक्ष में मघ्यस्थता पर आधारित मन का मिलन पखवाड़ा बिषय पर जागरुकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने मध्यस्थता पखवाड़ा के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि 29 मई से आरंभ यह कार्यक्रम 14 जून 2023 तक लगातार चलेगा। मन का मिलन पखवाड़ा के तहत मध्यस्थता के माध्यम से सभी प्रकार के मामलों का निष्पादन किया जा रहा है। साथ ही इस कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार जोरों से चलाया रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त पखवाड़े के दौरान लोग अपने लंबित पुराने एवं नये मामलों तथा वाद पूर्व मामलों का निष्पादन आपसी सहमति के आधार पर मघ्यस्थता के माध्यम से करा पा रहे हैं। उन्होने कहा कि मध्यस्थता से निकाला गया समाधान विवाद को जड़ से समाप्त कर देता है। इससे धन एवं समय की बचत होती है। साथ दोनों पक्षों को मानसिक त्रास से मुक्ति मिलती है। यह न्यायालय पर अतिरिक्त बोझ को भी खत्म करती है।
डालसा सचिव ने लोगों से अपील की है कि मघ्यस्थता पर आधारित मन का मिलन पखवाड़ा अभियान में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपने मामलों का निःशुल्क एवं त्वरित निष्पादन कराएं। साथ ही अपने मन की दूरी को मिटाएं और सुलभ न्याय प्राप्त करें।
कार्यक्रम में एलएडीसी असिस्टेंट अमरदीप कुमार, डालसा मिडिएटर, वादकारीगण, विद्वान अभिवक्ता, पीएलवी सहित अन्य उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *