राजधानी रांची में खुला लक्ष्य इंस्टीट्यूट, उप मेयर संजीव विजयवर्गीय ने किया उद्घाटन


रांची : राजधानी रांची के लालपुर स्थित समुद्रा कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को लक्ष्य इंस्टीट्यूट का शुभारभ हुआ। नगर निगम के उप मेयर संजीव विजयवर्गीय ने इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में सीओओ पराग ओला,बिजनेस हेड अश्विनी कुमार एवं लक्ष्य रांची के एसोसिएट जय प्रकाश सिंघानिया एवम प्रदीप जैन उपस्थित हुए। वहीं अमित जैन ने बताया कि लक्ष्य का स्टडी मटेरियल उत्कृष्ट है। इसे अनुभवी सब्जेक्ट एक्सपर्ट ने बनाया है। संस्थान का रोबोमेट प्लस एप स्टूडेंट के लिए सौगात है। इसके द्वारा उन्हें ऑफलाइन क्लास के बाद डिजिटल कंटेंट, ऑनलाइन टेस्ट परफॉर्मेंस रिपोर्ट से ऑनलाइन सपोर्ट किया जाता है। लक्ष्य इंस्टिट्यूट कक्षा 9वी से दसवीं के लिए फाउंडेशन 11वीं एवं 12वीं के लिए आईआईटी , जेईई नीट, एम्स आदि परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी।
वहीं सेंटर हेड समीप पंडित ने कहा कि लक्ष्य इंस्टीट्यूट उद्देश्य समाज के मेधावी बच्चों को एक मुकाम तक पहुंचाना है। उनके लिए क्वालिटी एजुकेशन प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस है कि जो चीजें बच्चों को पढ़ाए वह काम आए। लक्ष्य का कंटेंट पूरे भारत के सभी ब्रांच में एक होता है। इसके साथ ही पढ़ने वाले अनुभवी शिक्षक होते हैं। कोई भी परीक्षा में लक्ष्य का रैंक है। हमने डिजिटल को भी जोड़ा है। स्टूडेंट को कभी भी कोई समस्या का समाधान करते हैं।
उन्होंने कहा कि पहला बैच 27 जून से प्रारंभ होगा। यहां पर 8,9,10स्टैंडर्ड की सीबीएससी और आईसीएससो तैयारी करवाएंगे। और 11,12 के लिए आईआईटी और जेई की तैयारी करवाएंगे। साथ में स्कॉलरशिप के एग्जाम की तैयारी करवाएंगे। गरीब बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां पर 30 हजार से लेकर 70 हजार तक के पैकेज अलग क्लास के लिए है।
वहीं मुंबई से आए लक्ष्य इंस्टीट्यूट के बिजनस हेड अश्विनी कुमार ने कहा कि लक्ष्य इंस्टीट्यूट का पूरे भारत में ब्रांच है।राजधानी रांची में यह मेरा पहला ब्रांच है। बेहतर परिणाम मिलने पर और भी ब्रांच खोलने की योजना है। बच्चों के लिए हमारे पास हर तरह के सीरीज उपलब्ध है। ऑन लाइन और ऑफ लाइन भी है। पूरे भारत में कर्नाटक,पंजाब,महाराष्ट्र,पंजाब ,राजस्थान में ब्रांच है। उन्होंने कहा कि राजधानी रांची में मुख्य ब्रांच रहेगा। उन्होंने कहा कि लक्ष्य से कई स्टूडेंट àj ऊंचे मुकाम पर हैं। इस साल हमलोग बच्चों को सर्विस देना चाहते है। हमारा फोकस बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *