लोकसभा चुनाव में सिर्फ नीतीश फार्मूला कामयाब होगा : त्यागी

पटना : जदयू के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि 2024 के चुनाव में जातिगत जनगणना एक बड़ा मुद्दा होगा। आज मुल्क की हालत 1974 से भी खराब है। लोकसभा के चुनाव में सिर्फ नीतीश फार्मूला कामयाब होगा। विपक्ष का बाकी कोई फार्मूला काम नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि आज संवैधानिक संस्था का मखौल उड़ाया जा रहा है। वे आज पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में जदयू के खुले अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा की आज देश में केवल एक कुढ़नी सीट की चर्चा हो रही है, लेकिन हिमाचल और यूपी में बीजेपी की हार पर चर्चा नहीं हो रही है। इसी के साथ उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नीतीश कुमार को दिल्ली भेजने के लिए पूरी मेहनत करने की जरूरत है।
ललन सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी
केसी त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर बड़ी जिम्मेदारी आई है। फरवरी के महीने नागालैंड का चुनाव है, वहां हम जीत कर पार्टी को राष्ट्रीय बनाएंगे। फिर मार्च में दिल्ली में सम्मेलन करेंगे।
पीएम मोदी की काट हैं नीतीश कुमार
जदयू महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी ने कहा है कि भ्रष्टाचार और परिवारवाद के मुद्दे पर 2024 में लोकसभा चुनाव होगा। इन दोनों की काट हमारे नेता नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुार इन दोनों मामले में नंबर वन हैं। न तो उन पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप है और न ही परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। इसके पूर्व बिहार के सीएम और जदयू का चेहरा नीतीश कुमार ने भाजपा पर जमकर हमले किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *