विधायक ममता देवी को पुत्र रत्न की प्रप्ति, पर पति निकाय चुनाव नहीं लड़ पाएंगे

रामगढ़ः कांग्रेस विधायक ममता देवी के घर किलकारी गूंजी है। उन्हें पुत्र रत्न की प्रप्ति हुई। शनिवार की सुबह प्रसव पीड़ा के बाद विधायक ममता देवी को करीब छह बजे छत्तरमांडू स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब एक घंटे के बाद अस्पताल की महिला चिकित्सा पदाधिकारी डा सविता वर्मा की देखरेख में उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। डा सविता वर्मा के अनुसार अस्पताल में विधायक ममता देवी का नार्मल डिलिवरी हुई है। विधायक ममता देवी को पुत्र रत्न की प्राप्ति होने की खबर पाकर बड़ी संख्या में कांगेसी नेता व कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और वहां मौजूद ममता देवी की पति समाजसेवी बजरंग महतो को बधाई दी। वहीं पंचायती राज अधिनियम में दो से अधिक बच्चे रहने की स्थिति में चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। ऐसी स्थिति में विधायक ममता देवी या उनके पति भविष्य में पंचायत चुनाव या नगर निगम या नगर पालिका का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। हालांकि यह नियम लोकसभा या विधान सभा के चुनाव में लागू नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *