आजसू पार्टी में संगठन को धारदार बनाने की कवायद तेज,नए चेहरों को दी गई संगठन की जिम्मेदारी

• 8 सितम्बर को पूरे राज्य के सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता तथा सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार पार्टी संगठन में कई नए चेहरों को जिम्मेदारी दी गई हैं। इसे लेकर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि भविष्य की तैयारियों को लेकर नए चेहरों को संगठन में जिम्मेदारियां दी गई हैं।

• इन्हें दी गई नई जिम्मेदारी –
ध्रुव प्रसाद साह तथा अरविंद यादव को केंद्रीय सचिव बनाया गया। परवाज खान को केंद्रीय कार्यालय मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

तरुण गुप्ता को संथाल परगना का संगठन प्रभारी, अजय कुमार सिंह एवं पूर्व डीएसपी सनत सोरेन को संथाल परगना का सह संगठन प्रभारी, तथा वरिष्ठ नेता माधव चंद्र महतो को संथाल परगना क्षेत्र का प्रवक्ता बनाया गया।

आदर्श लक्ष को देवघर तथा दिलीप नाथ साहू को गुमला का जिलाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही अमित पांडेय को लातेहार एवं धुपेंद्र पांडेय को सिमडेगा का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया गया।

• 8 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी
8 सितम्बर को पूरे राज्य के सभी जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रवक्ता तथा सोशल मीडिया प्रभारियों की बैठक गीतांजलि सभागार, बोड़ेया, रांची में आयोजित की गई जिसमें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

• 15 सितंबर से प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन
15 सितंबर से 15 नवंबर तक आजसू पार्टी का प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इन सम्मेलन में हम सांगठनिक मजबूती के सवालों के साथ सरकार की नाकामियों पर चर्चा करेंगे।

बैठक की जानकारी देते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। बैठक में सांगठनिक विषयों, आईटी एवं सोशल मीडिया, जनसंग्रह-धनसंग्रह कार्यक्रम तथा सदस्यता अभियान को गति देने हेतु चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *