आइएएस पूजा सिंघल जेल की पहली रात भारी पड़ी, खाने को मिली रोटी सब्जी

रांचीः कभी अपने रूतबे के लिए जानी जाने वाली आइएएस पूजा सिंघल की जेल में पहली रात काफी भारी पड़ी। पूरी रात करवट बदलते बीती। खाने में उन्हें रोटी और सब्जी दी गई। जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल जेल के अंदर जैसे ही घुसीं तो उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया। बेहोशी जैसी हालत हो गई। फिर उन्हें महिला वार्ड में भेज दिया गया। रात भर उन्होंने किसी से भी बात नहीं की। सेल मे काफी देर तक बैठी रहीं। सूत्रों के अनुसार कई महिला कैदियों ने ढ़ांढ़स भी बंधाया। उन्हें अलग सेल में रखा गया है। रात में उन्हें खाने के लिए रोटी, सब्जी, दाल और सलाद दी गई। लेकिन पूजा सिंघल ने खाना नहीं खाया। पानी पी कर ही रात गुजार दी। उनके लिए मच्छरदानी और आलआउट की व्यवस्था भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *