अंबेडकर जयंती पर रांची जिला यूथ कांग्रेस ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

रांची : अंबेडकर जयंती पर गुरुवार को रांची जिला यूथ कांग्रेस द्वारा प्रदेश कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष जमील अख्तर ने सबसे पहले डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इसके बाद उपस्थित सभी नेताओं ने पुष्प अर्पित किया। मौके पर जमील अख्तर ने कहा कि भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, बाबा साहब ने समाज के दबे कुचले लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उन्हें अधिकार दिया। उनके लिए आरक्षण कानून बनाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की शिक्षाओं को आत्मसात कर उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए हम सब कटिबद्ध हैं। इस अवसर पर कलीम अंसारी,वशिष्ठ लाल पासवान, प्रकाश राम,वसीम अकरम, सूरज कुमार पासवान,राजू राम,संतोष महतो, बांटी पासवान सहित कई नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *