जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना

लातेहार : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी भोर सिंह यादव के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए ग्रामीणों से अपर समाहर्ता द्वारा क्रम वार तरीके से सभी की समस्याओं को सुनी गई एवं अश्वासन दिया गया कि उनके सभी शिकायतों की जल्द से जल्द जाँच कराते हुए शिकायतों का समाधान किया जाएगा। फरियादियों की समस्याओं को लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर उन्हें संबंधित पदाधिकारियों को निवारण को लेकर अग्रसारित किया गया।
उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन हेतु जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार एंव शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *