रिम्स में नर्सों ने किया कामकाज बंद ,अस्पताल में मारपीट हंगामा का लगाया आरोप,सुरक्षा की मांग की

Ranchi: झारखंड का एम्स कहे जाने वाला रिम्स की हालत इंडियनों ठीक नहीं है। यहां पर काम करने वाली नर्सों ने हड़ताल कर दिया है। नर्सों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान हमलोगों के साथ मरीज के परिजन स्वास्थ्य मंत्री का आदमी बताकर मारपीट और गली गलौज,हंगामा किया गया है। घटना के बाद रिम्स की नर्सेस स्वास्थ्य सेवा में अपना योगदान नहीं दे रही है। रिम्स के ट्रामा सेंटर के बाहर नर्सेज आंदोलन कर डायरेक्टर और डीएस को बुलाने की मांग करती दिखी। वही नर्सों का कहना है कि रूम्स में वे खुद को ड्यूटी के दरम्यान असुरक्षित समझती है.  मेडिसिन A2B वार्ड में शाम 4 बजे मरीज हसीब अंसारी के अटेंडेंट के साथ विवाद फिर नर्स अनुपमा  कुमारी तिर्की के साथ मारपीट की गई।वहीं इस घटना को लेकर नर्स इस बार आर पार के मूड में है और ट्रामा सेंटर के बाहर प्रदर्शन कर रही है।मौके पर डीएस और डायरेक्टर को बुलाने की मांग करती नजर आई।नर्स अनुपमा तिर्की जिनके साथ मारपीट की गई, उनका कहना है कि मरीज के अटेंडेंट खुद को कांग्रेस नेता बता रहे थे और उसी ने धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट और ज्यादती की। बावजूद जब उसकी शिकायत वो रिम्स प्रबन्धन से की तो रूम्स प्रबन्धन के द्वारा उन्हें ही डांटा गया। वही मौके पर मौजूद रिम्स के स्टाफ का कहना है कि वो फिलहाल कार्य बहिष्कार कर रहे हैं और जब तक उनकी सुरक्षा की गारंटी रिम्स प्रबन्धन नहीं देता वो काम पर नहीं लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *