रामगढ़ उपचुनाव: यूपीए के बजरंग को पछाड़ एनडीए की सुनीता चौधरी ने मारी बाजी

रामगढ़: एनडीए प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी ने रामगढ़ उपचुनाव करीब 21 हजार वोट से जीत लिया। अंतिम राउंड की मतगणना के बाद उन्‍हें 1 लाख 15 हजार 669 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंद्वी रहे यूपीए के बजरंग महतो को 93 हजार 669 वोट मिले। अब एलान की औपचारिकता मात्र रह गई है।

जानकारी हो कि एनडीए प्रत्‍याशी सुनीता चौधरी झारखंड के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी की पत्‍नी है। पिछले 2019 के विधानसभा चुनाव में वह ममता देवी के हाथों परास्‍त हो गई थी। हालांकि जेल होने के बाद ममता को इस्‍तीफा देना पड़ा था। खाली हुई सीट में हुए उपचुनाव में सुनीता के ममता देवी के पति और यूपीए उम्‍मीदवार को हराया।सुनीता देवी पहले राउंड से ही बढ़त बनाई हुई थी। यह बढ़त अंतिम राउंड तक जारी रही। वोटों का फासला अधिक होते जाने के साथ ही आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जश्‍न मनाना शुरू कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *