नंदकिशोर यादव को नागालैंड और लेफ्टिनेंट जेनरल सैयद अता हुसैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया
पटना: देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में गवर्नर और उप-राज्यपाल (LG) के पदों पर बड़ा फेरबदल किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने नई नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद कई राज्यों में नए चेहरे राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि कुछ मौजूदा राज्यपालों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है। सबसे बड़ा बदलाव राजधानी दिल्ली में देखने को मिला है। यहां नए उप-राज्यपाल की नियुक्ति की गई है। वहीं पश्चिम बंगाल में भी अचानक हुए इस्तीफे के बाद नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राज्यपालों के इस फेरबदल में Shiv Pratap Shukla को Telangana का नया राज्यपाल बनाया गया है। वे पहले Himachal Pradesh के राज्यपाल थे। वहीं तेलंगाना के मौजूदा राज्यपाल Jishnu Dev Varma को अब Maharashtra का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।Bihar में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) Syed Ata Hasnain को नया राज्यपाल बनाया गया है। सेना में लंबे अनुभव के बाद अब वे संवैधानिक पद संभालेंगे।Kerala के राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar को Tamil Nadu के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।Himachal Pradesh में Kavinder Gupta को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले लद्दाख के उप-राज्यपाल थे। वहीं Nagaland में Nand Kishore Yadav को नया राज्यपाल बनाया गया है।



