सांसद, विधायक, उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने जरूरतमंद लाभुकों के बीच किया कंबल वितरण
खूँटी : सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत संचालित “कंबल एवं वस्त्र वितरण योजना” के तहत बुधवार से खूँटी जिले के सभी प्रखंडों में कंबल वितरण का शुभारंभ किया गया। बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए जिले के जरूरतमंद लाभुकों को ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की जा रही है।
मुरहू प्रखंड के हसा पंचायत अंतर्गत माहिल गांव में आयोजित कार्यक्रम में सांसद कालीचरण मुंडा द्वारा जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित यह योजना जरूरतमंदों के लिए अत्यंत उपयोगी है और ठंड के मौसम में उन्हें राहत प्रदान करेगी।वहीं, तोरपा प्रखंड कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में तोरपा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदीप गुड़िया द्वारा जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।इसी क्रम में खूँटी प्रखंड के तिरला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त आर० रॉनिटा एवं उप विकास आयुक्त आलोक कुमार द्वारा जरूरतमंद लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया।



