सांसद कालीचरण मुंडा ने भी दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी

गणादेश,खूंटी : झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखंड प्रदेश ओबीसी प्रकोष्ठ सह झारखंड कार्यालय प्रभारी अभीलास साहू ने शहिन्द्र महतो को खूंटी जिला ओबीसी कांग्रेस कमिटी का जिला अध्यक्ष पद का नियुक्ति प्रमाण पत्र दे कर साथ ही फूलों का गुलदस्ता दे कर स्वागत किया और कांग्रेस के नीति एवं सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने की बात कही ।

वहीं दूसरी ओर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने नवनियुक्त ओबीसी जिला अध्यक्ष शहिन्द्र महतो, एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गोप को अपनी जिला कमिटी के पदाधिकारीओं के साथ स्थानीय भगत सिंह चौक पर माला पहना कर स्वागत किया और मौके पर कहा कि आप दोनों को प्रदेश से जो जिम्मेदारी मिली है उसे जिला में हर संभव पुरा करने एवं त्वरित रूप से अपने अपने कमिटी को दुरुस्त करने और जिला कमिटी को सौंपने की बात कही ।

 सांसद कालीचरण मुंडा ने भी दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और कांग्रेस के प्रति अपनी जिम्मेदारीयों को निष्ठापूर्वक पालन करने की बात कही।

                 बधाई देने वालों में प्रदेश सचिव पीटर मुन्डू, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नईमुदीन खां, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, विक्रम नाग,रविकांत मिश्रा, शांता खाखा, हेलेन तिडू,धूमेश लोहरा,सुषमा भेंगरा, हेरमन जी,मगरीता खेस, अनीता नाग, सुसारी पुर्ती, जेम्स तोपनो,अनमोल होरो,लव भगत आदि ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *