भगवान बिरसा मुंडा जयंती को मोदी सरकार ने दी वैश्विक पहचान : आदित्य साहू

गणादेश,रांची : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यशाला शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री और विभिन्न मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल हुए। संचालन राजेंद्र मुंडा ने किया।

कार्यशाला को ऑनलाइन संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस घोषित कर जनजाति समाज और झारखंड का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह दिन झारखंड के लिए दोहरी खुशी का प्रतीक है — राज्य स्थापना दिवस और जनजाति गौरव दिवस दोनों एक साथ मनाए जाते हैं। मरांडी ने कहा कि भाजपा सदैव जनजाति समाज के उत्थान और सम्मान के लिए समर्पित रही है।

सांसद आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस ने 60 वर्षों तक आदिवासी नायकों की उपेक्षा की, जबकि मोदी सरकार ने उन्हें सम्मान और पहचान दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना हमारा दायित्व है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि जनजाति समाज ने देश की स्वतंत्रता और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे भाजपा सरकार ने सम्मानित किया। उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को प्रेरणास्रोत बताया।

प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम ने बताया कि 4 से 6 नवंबर तक सभी जिलों में कार्यशालाएं, शोभा यात्राएं और जनजाति स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *