रांची के यश मॉडल संस्थान के तनवीर अख्तर पर मॉडल मानवी राज ने गोंदा थाना में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया,धर्मांतरण का लगाया आरोप

रांची: मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने रांची में मॉडलिंग की कोचिंग चलाने वाले तनवीर अख्तर पर लव जिहाद का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोपी पर मुंबई में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बिहार की रहने वाली एक लड़की माडलिंग का गुर सीखने रांची आई थी। मॉडलिंग सिखाने वाले तनवीर अख्तर ने खुद को यश (हिन्दू) बता कर उससे दोस्ती की। अब उसपर धर्म परिवर्तन करने और शादी करने का दबाव डाल रहा है।  पीड़िता का आरोप है कि आरोपी 2021 से ही उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा। तनवीर ने किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी।मॉडल ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें दावा किया है कि तनवीर की हरकत से परेशान हो कर वो रांची छोड़कर मुंबई आ गई लेकिन वह पीछा करते हुए मुंबई आ गया। पीड़िता का कहना है कि तनवीर हर हाल में उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करना चाहता है। परेशान हो कर मॉडल ने मुंबई पुलिस से शिकायत की है।
दर्ज एफआईआर में मॉडल ने बताया कि मुझे 2020 में बीकॉम सेकेंड ईयर की पढ़ाई के दौरान मॉडलिंग करने का ख्याल आया। गूगल पर सर्च किया तो रांची में यश मॉडल संस्थान का पता मिला। पीड़िता ने बताया कि संस्थान से संपर्क करने पर 10 हजार रुपये में 15 दिन का वर्कशाप कराने का वादा किया गया। मैंने परिवार से अनुमति के बाद 6 जनवरी को रांची आई। कोचिंग की ओर से हॉस्टल सुविधा भी था, जहां 10 अन्य लड़कियों के साथ वर्कशाप करने लगी। 15 दिनों का वर्कशाप कई दिनों तक चला। वर्कशॉप के दौरान हॉस्टल में होली उत्सव का आयोजन किया गया था। जिसमें तनवीर ने कोल्ड ड्रिंक दिया, जिसे पीने के बाद अर्ध बेहोशी की अवस्था में पहुंच गई। तनवीर ने मुझे कमरे में पहुंचाया था।
मॉडल के शिकायत पर मुंबई पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला रांची भेज दिया है। घटना राजधानी के गोन्दा थाना क्षेत्र की है। ऐसे में गोन्दा थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने दुष्कर्म के एफआइआर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि युवती के बयान पर मुंबई में शिकायत दर्ज कर इसकी सूचना रांची पुलिस को दी गई है। रांची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोषी बचेगा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *