मंत्री सम्राट चौधरी का ट्वीट, झारखंड में गुंडा राज

गणादेश ब्यूरो
रांचीः राजधानी रांची में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद बिहार सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने भी भड़ास निकाली है। नीतीश सरकार के मंत्री सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन का गुंडा राज है। शुक्रवार को बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन पर हुए हमले को लेकर उन्होंने अपने ट्वीट में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही झारखंड सरकार से उपद्रवियों पर त्वरित व कठोर कार्रवाई की मांग की है।
बताते चलें कि शुक्रवार को नमाज के बाद भड़की हिंसा के क्रम में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन उप्रद्रव की चपेट में आ गए थे। हमले में वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त कर डाला। सम्राट चौधरी ने रांची में जुमे की नमाज के बाद बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन पर हुए हमले की निंदा की है। साथ ही लिखा है कि वोट बैंक की खातिर मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में गुंडों का राज स्थापित कर रखा है। हेमंत सरकार को उपद्रवियों के खिलाफ त्वरित व कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इधर, बिहार के दोनों उपमुख्‍यमंत्रियों तारकिशोर प्रसाद एवं रेणु देवी ने भी निंदा की है। उन्‍होंने झारखंड सरकार से मामले में कारवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *