मंत्री नीरज बबलू ने बाढ़- सुखाड़ कार्य की समीक्षा की

गणादेश बथनाहा
बथनाहा: मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने आज मुख्यमंत्री बिहार के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में हिस्सा लिया।वीडियो कांफ्रेंसिंग में बिहार में बाढ़ एवं सुखाड़ की स्थिति एवं पूर्व तैयारी पर चर्चा किया गया।कुछ दिनों पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद कोसी तटबंध पर पहुंच तटबंध कार्य प्रगति का जायजा लिया था। मुख्य्मंत्री के साथ बैठक में मंत्री ने अपनी पूर्व तैयारी का रिपोर्ट पेश किया। आने वाली संभावित समस्या और उसके निदान पर भी विचार किया गया।
बरसात के दिनों में कोसी सीमांचल क्षेत्र की स्थिति बद से बदतर हो जाती है। खासकर आज भी कई गांवों में आवाजाही की समस्या उत्पन्न हो जाती है।अररिया जिला के मदनपुर ग्राम उन्हीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। यहां के किसान किसी किसी वर्ष बाढ़ के कारण दो से तीन बार फसल की रोपाई करते हैं।बाढ़ के कारण मदनपुर पूर्णतः जिला से कट जाता है। कई बार तो लोगों के घरों तक में पानी घुस आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *