मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने की मुलाकात

रांची: झारखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का जीर्णोद्वार कार्य जारी है। बता दें, अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के तर्ज पर तपोवन मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से सोमवार को श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति, रांची के सदस्यों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तपोवन मंदिर के चल रहे  नवनिर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली । श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री को मंदिर निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए मंदिर आने के लिए आमंत्रित  किया गया।  उन्होंने कहा की यह मंदिर हमारी आस्था का केंद्र है। यह रांची की  ऐतिहासिक धरोहर है। इस मंदिर के  रिनोवेशन और ब्यूटीफिकेशन का कार्य बड़े स्तर पर चल रहा है और इसमें सरकार द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मंदिर को  भव्य और आकर्षक बनाने के साथ यहां श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं होगी। उन्होंने कहा कि यह  मंदिर ऐसा हो कि देश और दुनिया के श्रद्धालु दर्शन करने के यहां आएं।

श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का नव निर्माण अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के तर्ज पर हो रहा है और खास बात यह है कि आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा द्वारा ही तपोवन मंदिर का भी डिजाइन किया गया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात के दौरान आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा भी मौजूद रहे मौके पर श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि मंदिर का नवनिर्माण कार्य वर्ष 2029 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। फिलहाल फाउंडेशन तक का कार्य पूरा हो चुका है। 

वहीं, श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुलाकात बेहद सार्थक रहा प्रभु श्री राम के प्रति उनका आस्था प्रारंभ से ही रहा है इसलिए उन्होंने मंदिर निर्माण कार्य की पूरी जानकारी विस्तार रूप से ली। उन्होंने बताया कि श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति द्वारा मुख्यमंत्री से अपील की गई की जैसे मंदिर के अंदर तीर्थ स्थल जैसा माहौल हो ठीक वैसे ही मंदिर के बाहर भी हो मंदिर परिसर स्वच्छ हो वर्तमान में मंदिर के बाहर जो पुल का निर्माण कराया जा रहा है वहां बदबू आती हैं वोह समस्या दूर किया जाए और सुचारु रूप से व्यवस्था हो ताकि राम भक्तों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश, श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नव निर्माण निर्माण समिति के सचिव  प्रणय कुमार, सदस्य  प्रवीण कुमार वर्मा, सदस्य  अयोध्या दास एवं  मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *