खूंटी जिला स्वांसी समाज की मासिक बैठक में कई मुद्दे पर चर्चा
खूंटी: स्थानीय डाक बंगला रोड स्थित राजस्थान भवन में बीते रविवार को स्वांसी समाज की मासिक बैठक सुखलाल स्वांसी की अध्यक्षता में हुई।
जिसमें खूंटी जिला के सभी प्रखंडों से खूंटी , कर्रा, अंड़की,मुरहू, तोरपा, रनिया के पदाधिकारी गण एवं प्रखंड के प्रबुद्ध बुद्धिजीवी तथा स्वांसी सदस्य महिला एवं पुरूष बढ़-चढ़कर बैठक में भाग लिया और प्रखंड से आए पदाधिकारीयों ने अपने -अपने मंतव्य समाज के लोगों के बीच दिया। बैठक में जो नहीं उपस्थित हो रहे हैं उन लोगों के लिए हर प्रखंड में बैठक कर समस्या को जानने की रणनीति तैयार की गई। इस अवसर पर सहज स्वांसी, जीतराम स्वांसी, विजय कु. स्वांसी, रतनलाल स्वांसी, कर्म सिंह स्वांसी, अभिराम स्वांसी, रंजीत, विकास, मनिनाथ, शिवनाथ, दीपक, इन्द्रजीत, अजिताभ, विश्वनाथ,पंचम, अर्जण स्वांसी एवं समाज के महिला एवं पुरूष सैकड़ों के संख्या में उपस्थित हुए।
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/5.jpg?fit=1987%2C1286&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/ganadesh.com/wp-content/uploads/2022/07/6.jpg?fit=2020%2C1292&ssl=1)