रांची में तनीष्का टेलीकॉम का खुला शो रूम, जुटीं कई नामचीन हस्तियां

रांची: राजधानी रांची में आधुनिक मोबाइल एवं टेलीकॉम शोरूम “तनीष्का टेलीकॉम” का भव्य उद्घाटन समारोह शनिवार को हर्षोल्लास और गरिमामयी माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शिक्षा, व्यवसाय, विधि एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बना दिया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्राहकों, व्यवसायियों और आम नागरिकों ने भाग लिया।
तनीष्का टेलीकॉम का नया शोरूम ग्राउंड फ्लोर, बंसल आर्केड, मेन रोड, सुजाता चौक, पीपी कंपाउंड, रांची तथा राम मंदिर के सामने, नायक टोली, अपर चुटिया, रांची में स्थापित किया गया है। आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम मोबाइल एवं टेलीकॉम उत्पादों से सुसज्जित इस शोरूम को ग्राहकों के लिए एक बेहतर खरीदारी अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवा उद्यमियों की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आधुनिक प्रतिष्ठान राज्य में व्यापारिक विकास और रोजगार सृजन को नई गति देंगे। उन्होंने कहा कि रांची तेजी से एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र के रूप में उभर रहा है और ऐसे प्रयास स्थानीय व्यापार को मजबूती प्रदान करेंगे।
समारोह में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह की विशेष उपस्थिति रही। वहीं बीआईटी मेसरा के डीन प्रो. डॉ. संदीप सिंह सोलंकी ने आधुनिक तकनीक आधारित व्यवसायों को समय की आवश्यकता बताते हुए युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सी. जगन्नाथन, बीआईटी मेसरा के वरिष्ठ प्रोफेसरगण, व्यापार जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां एवं राज्य के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शोरूम के स्वामी रोहित सौनिक, श्वेता सिंह सोलंकी एवं चंद्रेश्वर पांडेय ने सभी अतिथियों, ग्राहकों, सहयोगियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान विशेष ऑफर्स, ग्राहक संवाद और सहभागिता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने शोरूम की आधुनिक व्यवस्था, ग्राहक सुविधाओं और उपलब्ध उत्पादों की सराहना की। समारोह का समापन अतिथियों की शुभकामनाओं और तनीष्का टेलीकॉम के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *