अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया

कांके: लगभग 500 वर्षों बाद अयोध्या में भगवान राम लला का मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर रांची लोकसभा अंतर्गत कांके विधानसभा के सुकुरहुटू नायक मुहल्ला कदमा टंगरा पर बजरंगबली मंदिर प्रांगण में विधि विधान सहित पूजा पाठ के बाद महाप्रसाद भोग वितरण का भव्य अनुष्ठान किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व लोकहित अधिकार पार्टी के रांची जिला उपाध्यक्ष सह कांके विधानसभा प्रभारी मुकुल नायक ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सह रांची लोकसभा प्रभारी हरिनाथ साहू, जिला अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद गुप्ता, जनक प्रजापति, देवपुजन ठाकुर, संजय लोहरा, आकाश लोहरा, बिगुल नायक, आनंद प्रजापति, संजय महतो, अभिषेक महतो, धीरज प्रजापति, बबलू नायक, जेठू नायक, अशोक लोहरा, काशीला देवी, निकिता प्रजापति, मकरो महतो, नेहा ठाकुर शाहिद सैंकड़ों की संख्या में सनातन प्रेमी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *