लायंस क्लब रांची समर्पण ने बरामबे आवास, चिरौंदी में सफल स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

रांची: लायंस क्लब रांची समर्पण ने बरामबे आवास, चिरौंदी में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया, जिसमें समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा समर्पण, संवेदनशीलता एवं मानवता की भावना के साथ की गई।
इस पुनीत अवसर पर मुख्य अतिथि PGD Ln सिद्धार्थ मजूमदार जी एवं विशिष्ट अतिथि PGD Ln राजेश जी की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। दोनों अतिथियों ने अपना बहुमूल्य समय देकर लायंस क्लब के सेवा कार्यों की सराहना की एवं सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
यह स्वास्थ्य शिविर MJF Ln रीना अग्रवाल एवं Ln रूपम झा के उदार प्रायोजन से संपन्न हुआ। लायंस क्लब रांची समर्पण के सभी सम्मानित सदस्य तथा छह मित्रगण इस सेवा कार्य में उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं सार्थक बना।
उपस्थित लायंस सदस्य:
Lnसुमिता बेदी, Ln सीमा सिंह,MJF Ln रीना अग्रवाल, Lnरूपम झा, Lnसिंधु बाला, Ln प्रीति केजरीवाल, Lnरागिनी मिश्रा।
यह शिविर निरामया अस्पताल के सहयोग से आयोजित किया गया, जिनके चिकित्सकीय सहयोग एवं समर्पण के लिए लायंस क्लब रांची समर्पण हार्दिक आभार व्यक्त करता है।

मुख्य अतिथि PGD Ln सिद्धार्थ मजूमदार जी ने लायंस क्लब रांची समर्पण द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वहीं PGD Ln राजेश जी ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
लायंस क्लब रांची समर्पण की यह पहल सेवा, समर्पण एवं मानव कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *