खूंटी में पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के बाद तनाव की स्थिति,बंद का आह्वान

रांची: राजधानी रांची से महज तीस किमी दूर खूंटी जिले में बड़े आदिवासी नेता पड़हा राजा सोमा मुंडा की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विभिन्न आदिवासी संगठनों ने आज यानी गुरुवार को खूंटी बंद करने का आह्वान किया है। यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण और स्वैच्छिक बताया गया है।आदिवासी समाज ने इस घटना को अपनी परंपरा, स्वशासन व्यवस्था और अस्मिता पर सीधा हमला करार दिया है। समाज का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि पूरे आदिवासी समाज को दी गई चुनौती है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है।

आयोजकों ने कहा कि प्रशासन की इस निष्क्रियता के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। बंद के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, जबरदस्ती या तोड़फोड़ नहीं की जाएगी।
हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी मामले की उच्चस्तरीय अथवा एसआईटी जांच की मांग, पीड़ित परिवार को सुरक्षा और उचित मुआवज़ाप्रमुख मांग है।
आदिवासी समाज ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि अब केवल श्रद्धांजलि से काम नहीं चलेगा, बल्कि न्याय सुनिश्चित होना चाहिए। साथ ही प्रशासन से अपील की गई है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई कर दोषियों को कानून के कठघरे में लाया जाए, ताकि लोगों का भरोसा बहाल हो सके।
गौरतलब है कि बीते बुधवार की देर शाम आदिवासी नेता सीमा मुंडा खूंटी से अपने गांव चलागी जा रहे थे। रस्ते में बाइक सवार युवक ने ओवरटेक के सीमा मुंडा के ऊपर दो फायरिंग किया। जिसने एक गोली सीमा मुंडा के सीने में लगी। इसके बाद अपराधी भाग गए। सीमा मुंडा के बाइक पर पीछे उनकी पत्नी बैठी थी। गोली लगने के बाद सोमा मुंडा ने बाईक को खूंटी की तरफ ले जाना चाहा लेकिन वे गिर पड़े। इसके बाद उसकी पत्नी ने टैक्टर पर सोमा मुंडा को केएस गंगा अस्पताल ले गई,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *