लायंस क्लब रांची समर्पण ने किसानों के बीच कृषि उपकरणों के साथ-साथ चूड़ा एवं गुड़ का वितरण किया
रांची : लायंस क्लब रांची समर्पण ने अपने सेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत दिवस 6 पर “कनेक्ट फार्मर्स” पहल का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर किसानों के कल्याण एवं प्रोत्साहन हेतु उन्हें फावड़ा, कुदाल (Hoe) जैसे कृषि उपकरणों के साथ-साथ चूड़ा एवं गुड़ का वितरण किया गया।
यह सराहनीय सेवा कार्य लायन सुमिता बेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिससे किसानों के चेहरों पर विश्वास और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। यह पहल किसानों के सम्मान एवं उनके अथक परिश्रम को समर्पित रही।कार्यक्रम में लायन सीमा सिंह, लायन संगीता, लायन सिंधु, लायन अंजली एवं लायन रीना अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सदस्यों ने मिलकर किसानों को यह संदेश दिया कि उनकी मेहनत ही देश की असली ताकत है।लायंस क्लब रांची समर्पण का मानना है कि
“मजबूत किसान ही मजबूत देश की नींव होता है।”सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना के साथ किया गया यह प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बना।लायंस क्लब रांची समर्पण भविष्य में भी समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुँचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।



