बाबा विद्यापति स्मारक समिति कार्यालय में कोजगरा पर्व धूमधाम से मनाया गया

गणादेश,रांची : शरद पूर्णिमा के दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में कोजगरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सोमवार को शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में मिथिला में कोजगड़ा पर्व का एक बहुत ही बड़ा महत्व है नव विवाहित जोड़ा के लिए यह पर्व मनाया जाता है।  नवविवाहित लड़की के घर से नवविवाहित दूल्हा के यहां कपड़ा, पन मखान, चूड़ा दही चीनी खाजा लड्डू आदि का भार दिया जाता है जिसे माता लक्ष्मी को भोग लगाकर समाज के सभी लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप उक्त सामग्री बांटा जाता है।  आज माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई साथ ही साथ बाबा विद्यापति रचित जय जय भैरवी असुर भायावाणी पशुपति  भामिनी माया आरती गाकर सभी भक्त झूम उठे! आज के कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष श्री जयन्त झा , पूर्णेन्दु ठाकुर, मनोज झा, राधेश्याम यादव, मृत्युंजय झा, अमन सिंह,रंजीत लाल दास,संतोष मिश्रा, कृतेश झा, अजय सिंह,राजेश कुमार,राम सेवक महतो संजय ओझा, राजेश कुमार, डॉ पंकज रॉय, पवन कुमार सोनी, जितेंद्र मिश्रा, ऋतु नाथ झा, बिन्दु झा,मुन्नी यादव, आदि ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। उक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष जयन्त झा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *