खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने किया जगरनाथपुर मंदिर जिर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास

रांची : झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग से स्वीकृत राज्य के सुप्रसिद्ध पौराणिक जगरनाथपुर मंदिर के जिर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास सोमवार को खिजरी विधायक एवं कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने विधिवत पूजा-अर्चना के बीच किया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और पुरोहितों के निर्देशन में आधारशिला रखी गई।

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन सरकार सभी जाति एवं धर्मों के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जगरनाथपुर मंदिर के जिर्णोद्धार से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही यह कार्य क्षेत्रीय सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहर के संरक्षण के साथ पर्यटन को भी नया आयाम देगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद यहां आने वाले पुजारियों और पर्यटकों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे रांची सहित पूरे झारखंड की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर लाल निरंजननाथ शाहदेव, रंजन यादव, कर्मदेव सिंह, परमेश्वर सिंह, अरुण कुमार, जगदीश साहू, पंकज कुमार, ऐनुल हक, पिन्कु, राजकिशोर प्रसाद, शत्रुघ्न तिवारी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

वहीं विभागीय अधिकारी कार्यपालक अभियंता सागर प्रताप, सहायक अभियंता सिद्धार्थ आर्या, कनिष्ठ अभियंता समीर टोप्पो, राहुल मिश्रा, रोशन कुजूर, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक और पंचू तिर्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *