बिहार से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य चुने गए मांडू विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक खीरु महतो

गिद्दी: बिहार से निर्विरोध राज्य सभा सदस्य चुने जाने पर मांडू विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सह झारखंड जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो को बधाइयां देने वालों का तांता लग गया है. जहां हजारीबाग युवा जदयू के जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक की ओर से उन्हें बधाई दी गयी है.वहीं कई कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने नेता को बिहार से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई दी गयी. तथा प्रदीप रजक समेत मनोज राम, दिनेश्वर महतो, लोबिन्द करमाली, संजय राम, गणेश चौधरी, मुकुंद करमाली, तिलकधारी महतो सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का आभार जताया और कहा कि बतौर राज्यसभा सदस्य बिहार के साथ साथ झारखंड की जनसमस्याओँ का मुखर होकर आवाज बुलंद करने का काम श्री महतो द्वारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *