करम परब भाई बहन के अटूट रिश्ते और मानवता द्वारा प्रकृति के संरक्षण का द्योतक:दूबे

रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने प्रकृति के महापर्व करम पूजा की समस्त राज्यवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने आज के पावन मौके पर कहा करम परब भाई बहन के अटूट रिश्ते और मानवता द्वारा प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन का द्योतक है।यह लोकपर्व हमारे आपसी रिश्तों को भी प्रगाढ़ बनाता है एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए संकल्पित करता है। कांग्रेस नेता ने कहा करम परब झारखंड की गौरवशाली परम्परा,सभ्यता, संस्कृति,मानवता, सद्भावना को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए भी प्रेरित करता है। उन्होंने राज्यवासियों से आग्रह किया है कि पूरे उत्साह एवं धूमधाम के साथ आपसी संबंधों को मजबूत बनाते हुए त्योहार मनायें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कर्म पर्व की राज्य वासियों को मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा करम पर्व हमारी सांस्कृतिक महोत्सव को भी प्रतिबिंबित करता है। कर्म के मौके पर बहन अपने भाई की रक्षा के लिए करम डाली की पूजा करते हैं एवं भाई की कुशलता की कामना करती हैं कर्म के मौके पर बेहतर फसल उत्पादन को लेकर भी करम देवता से प्रार्थना की जाती है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा है कि कर्म पर्व का त्यौहार हमें आपसी प्रेम तथा भाई चारा को मजबूत बनाने की प्रेरणा देता है। सभी को आपस में मिलकर त्योहार मनाना चाहिए। उन्होंने कहा यह महान परबपूरे राज्य में विधि विधान और निष्ठा के साथ आज मनाया जा रहा है, झारखंड के आदिवासी मूलवासी ढोल मांदर की थाप पर झूमते हैं, गाते हैं,प्रकृति की उपासना करते हैं। सबके हृदय में उल्लास भरे हुए होते हैं, परंपरा के मुताबिक खेतों में बोई गई फसल बर्बाद ना हो इसके लिए भी प्रकृति की पूजा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *