जेपीएससी के चेयरमैन एल. खियांग्ते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
रांची : जेपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षाओं के नतीजों में कथित गड़बड़ी और अनियमितताओं की शिकायतों के बीच राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ा रुख अपनाया है। बढ़ते प्रशासनिक दबाव और सीआईडी की हालिया कार्रवाई के बाद जेपीएससी के चेयरमैन एल. खियांग्ते ने मंगलवार की रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में सीआईडी द्वारा की गई हालिया छापेमारी के बाद यह फैसला सामने आया है, जिससे राज्य के प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।


