पत्रकार का मोबाईल छीना!थाने में बैठाकर घंटों टॉर्चर किया          

पटना। राजधानी में ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर पटना जंक्शन पर रेल यात्रियों से बाइट ले रहे! समाचार कवरेज कर रहे एक हिंदी दैनिक के दो पत्रकार के साथ जहांआरपीएफ के  जवानों द्वारा बदसलूकी की गई।वहीं जबरन धक्का मुक्की भी किया गया। विरोध करने पर उनका मोबाइल छीन लिया।वहीं उनका गर्दन पड़कर पटना जंक्शन ऑफ पोस्ट में ले जाकर घंटों टॉर्चर किया गया।साथ ही उनके साथ गाली गलौज भी किया गया व जेल भेजने की धमकी दी गई।गौरतलब हो 

    कि इन दोनों पत्रकारों में एक का नाम आनंद तिवारी है। सूत्रों के

     मुताबिक आरपीएफ के दो जवानों ने जिसमें एक रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स का जवान।वहीं दूसरा आरपीएफ का सिपाही बताया जाता है।इन दोनों ने जहां दोनों पत्रकारों को धमकी दी व कहा कि दर्जनों पत्रकारों को मैं जेल भेज चुका हूं।दिलचस्प बात तो यह है कि अविलंब

       भारतीय श्रमजीवी पत्रकार फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन श्याम, बिहार प्रेस मेंस यूनियन के अध्यक्ष अनमोल कुमार व वरिष्ठ पत्रकार कुमार निशांत ने इस मामले को गंभीरता से लिया। श्री श्याम व निशांत ने आरपीएफ के कमांडेंट उदय सिंह पवार से मोबाईल पर इस घटना की पूरी जानकारी दी।वहीं दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग की।

      आरपीएफ कमांडेंट ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरपीएफ के दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर,उन्हें फील्ड ड्यूटी से हटा दिया।

        इसमें एक सिपाही रविंद्र कुमार व दूसरा संदीप कुमार है।

 कमांडेड उदय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकाला जा चुका है। मामले की उच्च स्तरीय जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे, उन पर गंभीर व कठोर कार्रवाई होगी। श्री श्याम ने कमांडेंट उदय सिंह को जानकारी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर मामले में न्यायोचित कार्रवाई नहीं होती है। तो वे इस मामले को प्रेस काउंसिल आफ इंडिया में परिवाद दायर करेंगे।

       श्री श्याम ने इस संबंध में आरपीएफ पोस्ट पटना जंक्शन के प्रभारी इंस्पेक्टर पटेल से भी मोबाइल पर बात किया। इन सिपाहियों के साथ ऑडी ड्यूटी पर मौजूद उसे पुलिस अफसर के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की। जिनकी आंखों के सामने पत्रकार आनंद तिवारी को टॉर्चर किया जाता रहा।

      बिहार प्रेस मेंस यूनियन के अध्यक्ष अनमोल कुमार ने बताया कि रेल मंत्रालय को इस मामले से अवगत करा दिया गया है। वरिष्ठ पत्रकार कुमार निशांत ने भी कहा कि आरपीएफ कमांडेंट को घटना की पूरी जानकारी उपलब्ध है।

      पत्रकार आनंद तिवारी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम को बताया कि आरपीएफ थाने में मौजूद आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी पत्रकारों का मजाक उड़ाते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *